फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में गिरा ट्रेलर, एक घंटे जाम

विज्ञापन
हाईवे पर बसीरतगंज के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बसीरतगंज के पास चालक को झपकी आने से ट्रेलर बसहा पुल से नीचे झील में चला गया। ट्रेलर को बाहर निकलने पहुंची क्रेन के सड़क पर खड़ा होने से हाईवे पर एक घंटे जाम लग गया। तीन किमी दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएचआई व पुलिस कर्मियों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी ट्रेलर चालक हरेंदर यादव ट्रेलर में मौरंग लेकर उरई से गोरखपुर जा रहा था। देर रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बसीरतगंज के बसहा पुल के पास हरेंद्र को झपकी लग गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर नीचे झील में चला गया। सुबह ट्रेलर मालिक क्रेन लेकर झील से ट्रक को निकालने पहुंचा। हाईवे पर क्रेन के बेड़ा खड़ा होने से तीन किमी दूर तक जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें देख पुलिस व एनएचआई कर्मियों ने ट्रक को बाहर निकलवा जाम खुलवाया। एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें