बैग से रुपये चोरी होने की जानकारी देता पीड़ित ओमप्रकाश। संवाद
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। मां को दवा लेने क्लीनिक गए युवक के बैग से चोरों ने 10 हजार की नगदी पार कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
मोहिद्दीनपुर निवासी ओमप्रकाश गुुरुवार को अपनी मां रामदेवी को इलाज के लिए अचलगंज कस्बा स्थित एक क्लीनिक ले गया था। ओमप्रकाश के अनुसार क्लीनिक पहुंचने से पहले उसने पंजाब नेशनल बैंक में मां के खाते से 10 हजार रुपये निकालकर बैग में डाल लिए। क्लीनिक में मां को छोड़कर उनके पास बैग रख दिया और सड़क पर खड़ी बाइक हटाने चला गया। इसी बीच किसी ने बैग में रखे 10 हजार रुपये पार कर दिए। लौटकर क्लीनिक पहुंचने पर बैग में नगदी न देख वह दंग रह गया। बताया कि बैग में अंदर 40 हजार रुपये और रखे थे। इन पर चोरों की नजर नहीं गई। ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की है।