फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में सात साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र में तीन साल पहले किशोरी से दुष्कर्म में सात साल कैद की सजा व 13 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 7 जून 2018 को मेला देखने गई थी। किशोरी के भाई ने गांव के जगतपाल पर बहन ले जाने का आरोप लगा 15 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी के मिलने के बाद पुलिस ने उसका कलमबंद बयान कराया था। बयान के आधार पर दुष्कर्म और पाक्सो की धारा बढ़ाकर चार्जशीट न्यायालय में पेश की थी। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज 11 पाक्सो कोर्ट में चल रही थी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक चंद्रिका प्रसाद बाजपेयी व आरोपी पक्ष के वकील की दलीलों, गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने जगतपाल को सात साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें