फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर में भिड़ी कार, तीन लोग घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहा युवक, उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के भिखरिया गांव निवासी सतेंद्र (32) अपनी पत्नी प्रियंका (30) और बेटे रियान (10) के साथ राजस्थान के उदयगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह कार से बलिया लौट रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के पास कार चला रहे सतेंद्र को अचानक झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती व मासूम रियान घायल हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें