फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को पीटा, कुटिया में आग लगाई

विज्ञापन
crime - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर कल्याणी नदी के पास बाबा श्याम गिरी मंदिर के पुजारी को रात 11 बजे पांच अज्ञात लोगों ने जमकर पीटा। बाद में कुटिया में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुजारी ने मंदिर की ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे का विवाद बता एक युवक को नामजद कर तहरीर दी है। गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

कल्याणी नदी के पास श्याम गिरी बाबा का मंदिर है। इसी मंदिर से सटी जमीन पर जिले के पहले सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विशंभर दयाल त्रिपाठी का समाधि स्थल है। मंदिर व समाधि स्थल के आसपास कई बीघे जमीन मंदिर के नाम ट्रस्ट है। मंदिर व जमीन की देखरेख और पूजन बाबा रामदास करते हैं। वहीं एक कुटिया बनाकर रहते हैं। गुरुवार देर शाम पुजारी खाना खाकर कुटिया में सोने चले गए। रात 11 बजे वह लघुशंका के लिए बाहर निकले तो पांच लोगों ने उन्हें दबोच लिया और जमकर पीटा। मारपीट के दौरान पुजारी बेहोश हो गए। हमलावरों ने उनकी कुटिया में लगी टीवी व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया और दान पात्र में रखी आठ हजार की नगदी कब्जे में लेने के बाद आग लगा दी। होश में आने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
होश आने पर पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि श्याम गिरी बाबा ट्रस्ट की जमीन के पास एक युवक की जमीन है। ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे की नीयत से उसने रास्ते में गेट लगा दिया। मना करने पर विवाद किया था। गुस्साए लोगों ने बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग जाम करने का प्रयास किया। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने जल्द खुलासे का भरोसा दिला सभी को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें