उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी का हाथ में तमंचा लिए हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वारयल हुआ है। चर्चा है कि किशोरी एक चर्चित गांजा कारोबारी की बेटी है। वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है।
सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों पर शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक 16 वर्षीय किशोरी हाथ में तमंचा लिए कई पोज में दिख रही है। दावा किया गया है कि वायरल वीडियो में दिख रही किशोरी शुक्लागंज निवासी गांजा कारोबारी की बेटी है। वीडियो काफी पुराना होने की भी चर्चा है। पुलिस तक मामला पहुंचा तो जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि वीडियो असली या एडिट किया हुआ है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। जांच में वीडियो सही निकला तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं सवाल है कि किशोरी के पास अवैध तमंचा आया कहां से।