फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदी शिक्षामित्र का शव रायबरेली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। ससुरालियों से विवाद के बाद बक्सर घाट स्थित गंगा नदी में कूदी महिला शिक्षामित्र का शव घटनास्थल से 40 किमी दूर रायबरेली के रालपुर घाट में मिला। शुक्रवार को शव की खोजबीन कर रहे गोताखोरों ने रायबरेली की ओर शव बहकर जाने की आशंका जताई थी। मायके व ससुरालवाले शनिवार सुबह मोटर बोट से तलाश करने निकले थे। रायबरेली जिले के रालपुर घाट में शव मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। रायबरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

काशीखेड़ा गांव निवासी सुनील द्विवेदी की शिक्षामित्र पत्नी 36 वर्षीय सुशीला उर्फ रोली ने शुक्रवार को बक्सर घाट स्थित गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। घाट पर उसका मोबाइल, पर्स, दुपट्टा व चप्पल मिलने के बाद उसके नदी में कूदने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोराें की मदद से तलाश कराई थी, पर पता नहीं चला था। शनिवार सुबह मृतका के पति सुनील पूर्व प्रधान सुधीर शर्मा व अन्य सहयोगियों व मायके पक्ष के लोगों के साथ स्टीमर से खुद ही गंगा में खोज करते हुए रायबरेली के निसगर घाट पहुंचे। वहां एक महिला का शव आगे बहकर जाने की जानकारी मिली। आगे बढ़ने पर बक्सर से 40 किमी दूर रायबरेली के रालपुर घाट में सुशीला का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें