फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कराई शिक्षामित्र की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। बक्सर घाट स्थित गंगा में शिक्षामित्र का दुपट्टा, मोबाइल, पर्स व आधार कार्ड मिलने से उसके नदी में कूदने की आशंका पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद तलाश कराई पर देर शात तक उसका पता नहीं चला। पुलिस ने शनिवार को भी नदी में रेस्क्यू की बात कही है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के काशीखेड़ा गांव निवासी शिक्षामित्र सुशीला द्विवेदी (36) पत्नी सुनील द्विवेदी का बक्सर घाट पर आधार कार्ड पड़ा मिला। स्थानीय लोग अभी माजरा समझ पाते कुछ दूरी पर घाट पर ही मोबाइल, पर्स, दुपट्टा और चप्पलें मिलीं। शिक्षामित्र के नदी में छलांग लगाने की आशंका पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बारासगर पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए उसके पति को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पति ने बताया कि उसकी पत्नी सुमेरपुर ब्लॉक में अपने मायके रामपुर खरही में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। दो दिन पहले घर से निकली थी। इस पर बिहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सुनील के अनुसार वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी का सामान घाट पर मिलने व उसके नदी में कूदने की आशंका पर पति बेहाल हो गया। उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी ने शिक्षामित्र के नदी में कूदने की आशंका पर तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। देर शाम तक गोताखोर नदी में महिला की तलाश करते रहे पर उसका पता नहीं चला। आठ वर्ष की बेटी व तीन साल के बेटे का भी मां के घर से जाने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें