चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी रामू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 15 सितंबर को उसकी बेटी से गांव के रामू (55)ने दुष्कर्म किया था। छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बच्ची का कलमबंद बयान व मेडिकल परीक्षण कराया था। पुलिस ने कलमबंद बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई थी।