पाटन/हसनगंज। सांप के डसने से बिहार थानाक्षेत्र में बच्ची व हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
बिहार थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी समरजीत यादव की 10 वर्षीय बेटी महक सोमवार सुबह अलमारी में रखी दवा निकाल रही थी। तभी सांप ने डंस लिया। इलाज कराने के बजाय परिजन झाड़फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं हसनगंज के लच्छीखेड़ा गांव निवासी मंगल एक घर में हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। वहां सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।