फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय गंगा में डूबा किशोर

विज्ञापन
बक्सर घाट पर गंगा नदी में डूबे किशोरी की तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बारासगवर । गुरु पूर्णिमा पर चार दोस्तों के साथ बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित गंगातट पर स्नान करने पहुंचा युवक गहराई में जाकर डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश गई। 10 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के लखनापुर गांव निवासी राजकुमार (17) पुत्र संतोष शनिवार सुबह सात बजे दोस्त संदीप, रंजीत, सुमित व बचनबाबू के साथ बक्सर घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा था। स्नान के दौरान राजकुमार गहराई में चला गया। दोस्तों का शोर सुन आसपास घाट पर स्नान कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलाया। सुबह 10 बजे पहुंचे गोताखोरों ने राजकुमार की तलाश के लिए नदी में छलांग लगाई। शाम छह बजे तक उसका कोई पता नहीं चल सका। राजकुमार के डूबने की खबर मिलते ही परिजन घाट पर पहुंच गए। एसडीएम बीघापुर अंकित शुक्ला व सीओ एके राय भी घाट पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें