फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमले में महिला समेत 19 पर आरोप तय

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अकमपुर में हुए बवाल और पथराव में 18 पुलिस कर्मियों के घायल होने में जेल भेजे गए 19 लोगों पर पुलिस ने आरोप तय कर दिए हैं। पुलिस ने दो दिन में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने की बात कही है। वहीं 25 हजार के इनामी ग्राम प्रधान ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के देवीखेड़ा गांव में दो दोस्तों की हादसे में मौत हो गई थी। मुआवजे के लिए परिजनों ने अकरमपुर चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने सभी को सड़क से हटाने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें चौकी प्रभारी मगरवारा समेत 18 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 350 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इन्हें जेल भेजा था। शांति नाम की महिला ने बाद में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने इन सभी 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर लिए हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दो दिन में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किए जाएंगे। नामजद दयालखेड़ा गांव निवासी प्रधान राजकुमार उर्फ राजू ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय से 15 जुलाई को गिरफ्तारी पर स्टे मिलने पर 17 जुलाई को आदेश की प्रति पुलिस को दी है।
पुलिस ने प्रधान राजकुमार, दो अन्य आरोपी चंद्रशेखर व दिनेश भारती पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। अब तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस की सुस्ती से राजकुमार उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी स्टे ले आया। मामले में पुलिस एक पर एनएसए व दो पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें