सफीपुर। गुरुधरी गांव में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
गुरधरी गांव निवासी अनिल कुमार की 32 वर्षीय पत्नी गीता का शव शनिवार सुबह कमरे की खिड़की से लटका मिला। घुटने जमीन पर रखे होने से सदर कोतवाली के चांदपुर गांव निवासी भाई श्रीगोपाल ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। श्रीगोपाल के अनुसार बहन गीता की शादी 16 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। गीता की मौत से 12 वर्षीय बेटा प्रियंक व 17 वर्षीय बेटी सुनामी का रोकर बुरा हाल रहा। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।