फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। तीन मार्ग दुघर्टनाओं में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार तीन युवकों के अलावा गर्भवती महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दही चौकी-पुरवा मार्ग पर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के 11 मिल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शहर के तालिब सराय निवासी 29 वर्षीय अरशद व 33 वर्षीय अनवर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बीघापुर थाना क्षेत्र के लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर घाटमपुर खुर्द के सामने बुधवार सुबह लोडर और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार बिहार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय उमाशंकर, उनकी बहू 30 वर्षीय गीता व पड़ोस में रहने वाली 46 वर्षीय नन्हकई घायल हो गईं।
विज्ञापन

कस्बा आसीवन तरफ पश्चिम निवासिनी फारुक की पत्नी सताना (20) बुधवार को बहन सुमन (16) के साथ पैदल जा रही थी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मुकरबे बाबा की मजार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनें घायल हो गईं। गर्भवती सताना की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें