फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में वैन चालक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। टायर फटने से तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार युवक की मौत और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक अपनी बुआ के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम से शामिल होकर घर लौट रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जरुआखेड़ा गांव निवासी अमित (25) पुत्र रमेश लोधी सोमवार को बक्सीखेड़ा में रहने वाली बुआ के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने वैन से गया था। उसके साथ परिवार के परिवार की 32 वर्षीय सीता व 60 वर्षीय रामेश्वरी भी थीं। देर रात कार्यक्रम निपटाकर वह घर लौट रहा था। बीबीपुर चिरयारी मोड़ के पास अचानक वैन का टायर फट गया। इससे वैन अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में वैन चला रहे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। सीता व रामेश्वरी घायल हो गईं। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई अजीत, मां चंपा व पत्नी शीला का रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले ही अमित की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें