फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। किशोरी का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। खेत से लौटी मां शव देख बदहवास हो गई। पिता ने मानसिक बीमारी से दुखी होकर बेटी के खुदकुशी करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

अलगनगढ़ जमुनवा निवासी हरिनाम की 17 वर्षीय पुत्री काजल का शव शुक्रवार सुबह उसके कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। घटना के वक्त परिजन खेत में थे। घर पहुंची मां गुड्डी देवी बेटी का शव देख चीख पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसियाें की भीड़ इकट्ठा हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता के अनुसार बेटी मानसिक बीमार थी। उसका इलाज भी चल रहा था। अवसाद ग्रस्त होने से उसने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका चार भाई व बहनों में तीसरे नंबर की थी। मां गुड्डी देवी समेत अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें