फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला और सिपाही की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। दवा लेकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही महिला को कंटेनर ने रौंद दिया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणाें की मदद से बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ व तहसीलदार द्वारा मुआवजे के आश्वासन के बाद परिजन सड़क से हटे। इस दौरान एक घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

भगवंतखेड़ा निवासी शिवकुमार की 40 वर्षीय पत्नी रेनू शुक्रवार दोपहर बाद खुद की दवा लेने घर से पांच किमी दूर हसनगंज कस्बा गई थी। शाम चार बजे वह टेंपो से घर जाने के लिए निकली। गांव के सामने टेंपो से उतरकर वह सड़क पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने रेनू को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मुआवजे की मांग कर जाम लगा दिया। कोतवाल अजयराज वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख औरास, बांगरमऊ व अजगैन थाना का पुलिस बल भी बुला लिया गया। कुछ देर बाद सीओ हसनगंज आरके शुक्ला व तहसीलदार निधि पांडेय पहुंचीं और परिजनों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। मृतका के तीन बेटी, दो बेटों में नेहा, नीतू, निशा, विकास और अंकुश का रोकर बुरा हाल है।
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह सिपाही को झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मथुरा जिले के थाना गोवर्धन के बरसाना (सुदामा चौक) निवासी दिनेश चंद्र (50) लखनऊ के गोमती नगर स्थित विशेष पुलिस सुरक्षा वाहिनी में सिपाही था। दो जुलाई को वह अवकाश लेकर घर गया था। छुट्टी खत्म पर शुक्रवार तड़के बाइक से लखनऊ के लिए निकला। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम सिरधरपुर के पास दिनेश को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से दिनेश के सिर में गंभीर चोट आ गई। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रहे कर्मियों ने पुलिस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लखनऊ से सुरक्षा वाहिनी के कमांडर अजय सिंह बांगरमऊ पहुंचे और कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा से हादसे की जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी। 11 बजे मृतक के बेटे अंकुर, प्रशांत और पत्नी उमा सीएचसी पहुंचे। पिता का शव देख बच्चे बिलख उठे। पत्नी भी बेहाल हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें