फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर जली स्कार्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्कार्पियो और कार में आमने-सामने भिडंत हो गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। टकराने के बाद स्कार्पियो में आग लग गई। उसमें बैठे लोग भाग गए। सड़क पर वाहन को जलते देख दहशत फैल गई। एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कृषि फार्म हाउस के पास शाम सात बजे शहर की ओर आ रही स्कार्पियो और शहर की ओर से जा रही वैगनआर कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। रफ्तार तेज होने से तेज टक्कर लगते ही स्कार्पियो में आग लग गई। उसमें बैठे लोग गेट खोलकर भाग निकले। कार में सवार अचलगंज के तारगांव निवासी सोनी (60), शिवपुरी अचलगंज निवासी 32 वर्षीय अरविंद, 50 वर्षीय मिथलेश व उसकी पत्नी माधुरी घायल हो गईं। कार में बैठे तीन बच्चों को हल्की चोटें आईं। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मार्ग पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें