फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार में करंट उतरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। तार पर कपड़े फैला रहे वृद्ध की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम तोरणा निवासी चंद्रशेखर दीक्षित (60) सोमवार सुबह गंगा स्नान के बाद बाबा खेरेश्वर के दर्शन कर घर पहुंचा। गीले कपड़े उतारकर सुखाने के लिए लोहे के तार पर फैलाने लगा। इसी बीच लोहे के तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घर में बिजली के कनेक्शन का केबिल घर के बाहर रखे टिन शेड से होकर गया है। टिन शेड से केबिल का तार कट गया था। इससे टिन शेड़ व उससे जुड़े लोहे के तार में करंट उतर आया। चंद्रशेखर दबौली में समोसा बेचकर परिवार का गुजारा चलाता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शकुंतला व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें