फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खुन्नस में युवक को पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। मैनीभावा खेड़ा गांव में एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने घेर कर जमकर पिटाई की। पीड़ित ने पंचायत चुनाव की खुन्नस में चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैनीभावा खेड़ा निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 28 जून को वह पड़ोसी गांव फकीरेखेड़ा निवासी बृजेश व शिवम के पास गया था। लौटते समय वह रास्ते में रुका।
तभी फकीरे खेड़ा निवासी रजनीश गोस्वामी, संदीप गोस्वामी, मिथुन और मनोज ने उसे रोक लिया। चुनाव में साथ न देने की बात कहते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जमकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व हरजिन एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें