फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। निजामपुर गांव के पास किसान का शव आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पत्नी से विवाद के कारण किसान द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई है। 21 दिन पहले किसान के बेटे ने भी जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

मियागंज कस्बा के चमरौधा (भूपतिखेड़ा) निवासी फूलचंद्र (42) खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। सोमवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने उसका शव गांव से डेढ़ किमी दूर निजामपुर गांव के पास आम के बाग में पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। बड़े बेटे सोनेलाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी के अनुसार सात जून को उसके छोटे बेटे छोटेलाल का गांव के युवक से विवाद हुआ था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी थी। पति का शव लटका मिलने पर मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी में काफी दिन से विवाद चल रहा था। इससे क्षुब्ध होकर फूलचंद्र के आत्महत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें