गंजमुरादाबाद। ग्राम मवई घनश्याम में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में युवक ने अपने छोटे भाई पर बांके से हमला कर मरणासन्न कर दिया। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
संजय पुत्र सुशील कुमार का उसके बड़े भाई शिवप्रताप से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। संजय रूरी सादिकपुर में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। गुरुवार सुबह 6 बजे संजय ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए घर से निकला। कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे बड़े भाई शिव प्रताप ने उस पर बांके से हमला कर दिया। सिर पर बांका लगने से संजय मरणासन्न हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने संजय को लहूलुहान हालत में देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।