पुलिस को तहरीर देने पहुंची लूट की शिकार बुजुर्ग नन्ही।
- फोटो : UNNAO
सफीपुर। राशन लेने जा रही वृद्धा की झुमकी नोचकर बाइक सवार दो लुटेरे भाग निकले। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे कोतवाली में शिकायत करने की सलाह दी। वृद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
सरायखुर्रम निवासी नन्ही (80) पत्नी लाल बहादुर बुधवार को पैदल घर से राशन लेने के लिए निकली थी। मोहल्ले में ही पहले से हेलमेट लगाकर खड़े दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसकी कान की झुमकी नोच ली और भाग निकले। वृद्धा ने अपनी पुत्री सुषमा को सूचना दी। ससुराल से घर पहुंची बेटी पीड़ित मां को लेकर पुलिस के पास पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। कोतवाल हरिकेश राय को जल्द खुलासे के लिए कहा है।