फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई बच्ची का अपहरण

विज्ञापन
लापता बच्ची नैनसी की फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। ग्राम रग्घूखेड़ा में बकरी चराने गई दस साल की बच्ची का अपहरण हो गया। गांव के बाहर बारातशाला में उसकी चप्पलें और तालाबंद कमरे में छाता मिला है। एसपी रविवार रात ही मौके पर पहुंचे और खोजी कुत्ते की मदद से तलाश शुरू कराई। कांबिंग कर जंगल खंगाला गया लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका। बच्ची की मां ने अपने पूर्व पति व ससुर समेत एक रिश्तेदार पर शक जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुष्पा का 12 साल पहले सदर कोतवाली के सैय्यद अब्बासपुर गांव निवासी बबलू से विवाह हुआ था। अनबन होने से वह बेटी के साथ अपने मायके में रह रही है। बबूल ने पुष्पा को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली है। रविवार दोपहर तीन बजे पुष्पा की 10 वर्षीय बेटी नैनसी छह बकरियों को चराने के लिए गांव के पास स्थित काली मंदिर के पास गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर मां पुष्पा और मामा अंकुश उसे तलाश करने पहुंचे। खेत में बकरियां चर रहीं थीं लेकिन नैनसी का कहीं पता नहीं चला। रात 10:30 बजे सीओ रघुवीर सिंह व कोतवाल अजय त्रिपाठी पहुंचे और जांच शुरू की। बालिका के घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित बारातशाला की छत पर नैनसी की चप्पलें व तालाबंद कमरे में उसका छाता मिला। कमरे में एक ईंट जाने भर का छेद देखकर अंदाजा लगाया गया कि छाता यहीं से अंदर डाला गया है।
एसपी आनंद कुलकर्णी ने फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा। रात एक बजे एसपी भी गांव पहुंचे। खोजी कुत्ता झाड़ियों के बीच जाकर लौट आया। बच्ची की तलाश के लिए कई थानों की फोर्स, अग्निशमन और स्वाट टीम को भी लगाया गया। जंगल की कांबिंग कराई गई लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। बच्ची की मां पुष्पा ने अपने पूर्व पति सैय्यद अब्बासपुर निवासी बबलू, उसके पिता परसादी और मुंशीगंज निवासी साढ़ू राम विलास पर नैनसी के अपहरण का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बबलू और उसके पिता परसादी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। चार थानों की पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि बच्ची को जल्द सकुशल बरामद करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

रविवार रात बच्ची की तलाश करते एसपी आनंद कुलकर्णी।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें