फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में तोड़फोड़, चालक, परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। सीट पर बैठने के विवाद में एक युवक ने अपने साथियों को बुलाकर चालक और परिचालक को पीट दिया। बस में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो की बस शनिवार को प्रतापगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। बस के चालक राजेश के अनुसार लालगंज बैसवारा से एक युवक अचलगंज जाने के लिए बस में बैठा। सीट में बैठने को लेकर विवाद करने लगा। उस युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बस बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण कस्बे से आगे बढ़ी, युवक ने जबरन बस रुकवा ली। बस रुकते ही 12 से अधिक लोग बस में चढ़ गए। परिचालक पवन कुमार से मारपीट शुरू कर दी। बचाने के दौरान बस में मौजूद दूसरे चालक रमेश कुमार व चालक राजेश कुमार को भी पीटा। बस में तोड़फोड़ कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य ले गई। वहां से परिचालक पवन की आंख में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल भेजा गया है । पुलिस को मारपीट, तोड़फोड़ व रुपये छीनने की तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें