फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या में प्रधान पति समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। मोहद्दीनपुर गांव में नाली विवाद में वृद्ध की हत्या के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी और डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मारपीट में घायल होने से छठवें आरोपी का पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में शुक्रवार सुबह 60 वर्षीय अमृत प्रसाद पर पड़ोसी प्रधान के पति ने दो बेटों समेत छह लोगाें की मदद से कुल्हाडी व डंडों से हमला कर दिया गया था। बचाव करने पहुंचे बेटे दीपक व शशि को भी हमलावरों ने लहूलुहान कर दिया था। घायल अमृत प्रसाद की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के बेटे दीपक ने प्रधान के पति कमल किशोर, उनके बेटे दीपक, गुलाब, भतीजे लवकुश, राजेश व सूर्यकुमार के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या का कारण चुनाव की खुन्नस बताया गया था। शनिवार को पुलिस ने प्रधान के पति कमलकिशोर, दीपक, गुलाब, लवकुश व सूर्य कुमार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ी दो डंडे बरामद किए हैं।
हत्या में नामजद राजेश भी गंभीर रूप से घायल है। कुल्हाड़ी से हमला होेने से गहरे घाव हैं। पुलिस अभिरक्षा में अभी तक जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार देर शाम हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। घायल राजेश ने मृतक अमृत प्रसाद के तीन बेटों के नाम तहरीर दे रिपोर्ट कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें