फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गांव मुशीराबाद के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बांगरमऊ के गांव हरियाबर निवासी हृदयलाल (35) गमला बनाने का काम करता था। मंगलवार रात अपने घर लौट रहा था। मुशीराबाद के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गया। इससे हृदयलाल और दूसरी बाइक पर सवार कादिरपुर निवासी वैश व जावेद घायल हो गए। हृदयलाल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक के तीन पुत्र अभिषेक, अभय, अवनीश व एक पुत्री पायल है। पत्नी तारा सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें