पाटन। सेना में तैनात दो सगे भाइयों के घर को निशाना बना चोराें ने नगदी-जेवर समेत 25 लाख का सामान पार कर दिया। फील्ड यूनिट टीम की मदद से पुलिस ने जांच की। सीओ ने शीघ्र खुलासे का दावा किया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है।