फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को बचाने गए पिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खड़ेहरा गांव में पड़ोसी युवक पर बकाया तीन सौ रुपए का तगादा करने पर बकायेदार मारपीट करने लगा। बेटे के साथ मारपीट होते देख बुजुर्ग पिता बचाने पहुंचा तो हमलावर पड़ोसी ने उसे भी बेरहमी से पीटा और दीवार में सिर लड़ा दिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामचंद्र ने पड़ोस में रहने वाले सुनील को पांच महीने पहले तीन सौ रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। मंगलवार रात को रामचंद्र ने फिर रुपयों का तगादा किया तो सुनील ने मारपीट शुरू कर दी। रामचंद्र को पिटते देख पिता बाबूलाल (50) उसे बचाने पहुंचा। इस पर सुनील ने उनके साथ भी मारपीट की और गर्दन पकड़कर सिर दीवार में लड़ा दिया। सिर में गंभीर चोट आने से बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुनील मौके से भाग निकला। रामचंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सुनील को को गिरफ्तार कर लिया। हसनगंज सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
प्रेमचंद्र ने बताया कि सुनील उसका मौसेरा बहनोई है। वह उसके पड़ोस मे ही रहता है। तीन सौ रुपयों के लेनदेन मे उसके सिर से पिता का साया उठ गया। पिता मजदूरी करके परिवार चलाते थे। दो भाइयों में एक बीघा खेती है। ऐसे में बहन के विवाह की जिम्मेदारी भी दोनों भाइयों पर आ गई है। पति की अचानक मौत से नन्ही बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें