फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल हत्याकांडः तीन का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में 16 मई को हुए राहुल हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों में चार को पुलिस ने जेल भेज दिया था। आरोपियों के तीन करीबियों को पांच दिन तक थाने में बैठाने के बाद रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना में शामिल न होने के बावजूद इन पर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

मधुकरपुर गांव में 16 मई को रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष के लोगाें ने दूसरे पक्ष के राहुल उर्फ रणंजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मृतक राहुल के पिता वीरेंद्र सिंह ने गांव के रामनरेश सिंह व उनके बेटे प्रभाकर, दिवाकर उर्फ सुधीर, सुधाकर, रत्नाकर और एक रिश्तेदार अंकित को नामजद कर अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद चार आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अंकित व सुधाकर की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लगा है।
वहीं, पुलिस ने पांच दिन तक आरोपियों केे करीबियों में शिवशरण, ज्ञानेंद्र, राजेंद्र को पांच दिन तक थाने में बैठाने के बाद रविवार को शांतिभंग की कार्रवाई कर तीनों का चालान कर दिया। करीबियों की संलिप्तता न होने के बावजूद इन पर हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों के परिजनों के मुताबिक शांतिभंग की कार्रवाई में शामिल तीनों लोग घटना के एक दिन पहले आरोपी रत्नाकर की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें