फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। अजगैन-मोहान मार्ग पर लालपुर गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों में युवक का शव मिला है। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने शव 15 दिन पुराना बताया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

लालपुर गांव के कुछ चरवाहे बुधवार दोपहर मवेशी चरा रहे थे। गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आने पर चरवाहे झाड़ी के अंदर घुसे तो युवक का शव पड़ा मिला। 15 दिन पुराना होने से शव खराब हो चुका था। ग्रामीणों ने हत्या कर झाड़ी के बीच शव फेंके जाने का अंदेशा जताया है। मृतक के शरीर पर महज अंडरवियर है। सीओ राज कुमार शुक्ल ने बताया कि शव की पहचान के लिए जिले के अलावा सीमा क्षेत्र के जिलों के थानों को सूचना भेजी गई है। सोशल मीडिया की मदद से भी पहचान की कोशिश की जा रही है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें