फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले डंडे, आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। जसुवापुर गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं परमनी गांव में दो पक्षों के भिड़ने पर पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कंजौरा के मजरा जसुवापुर में पूर्व प्रधान कमल किशोर पासी की पत्नी सीमा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के नरेंद्र यादव, बलवीर यादव, रमेश यादव पर मारपीटकर जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से रमेश की तहरीर पर पुलिस ने कमल किशोर, उसकी पत्नी सीमा, बेटी प्रियंका, करुणाशंकर व दयाराम पर घर में घुसकर मारपीट करने, पत्नी से अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी घटना में परमनी गांव निवासी युवक का आरोप है कि गांव का युवक उसकी बहन से जबरन बात करने की कोशिश करता था। अक्सर उससे छीटाकशीं करता था। मंगलवार को आरोपी के घर उलाहना देने पहुंचे तो परिजन मारपीट पर आमादा हो गए। आरोपी समेत उसके पक्ष के पांच व पीड़ित पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें