नवाबगंज। मुर्तजानगर गांव में 15 दिन से अपने मामा के घर रह रही 20 वर्षीय युवती का शव कमरे में दीवार की खूंटी के सहारे लटका मिला। मृतका के मामा की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पारिवारिक विवाद में युवती द्वारा आत्महत्या की बात कही है। परिजन कारणों को लेकर चुप्पी साधे हैं।
बंधूहार निवासी गुरुदीन लोध की 20 वर्षीय बेटी राधा 15 दिन से नाना माखन लोधी के मुतर्जानगर में रह रही थी। गुरुवार दोपहर राधा का शव नाना के घर पर एक कमरे में लगी खूंटी के सहारे लटका मिला। (संवाद)