नवाबगंज। चोराें ने अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सधीरा गांव में देशी शराब ठेका में नकब लगाकर एक लाख कीमत की 38 पेटी शराब पार कर दी। पुलिस ने घटना संदिग्ध बताई है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की बिक्री किए जाने और स्टॉक मेनटेन करने के लिए ठेके से चोरी होना दर्शाया गया है। जांच के बाद सच सामने आएगा।
सधीरा गांव में लखनऊ निवासी शराब व्यवसाई अमित जायसवाल की देशी ठेके की दुकान है। बुधवार को ग्रामीणों द्वारा चोरी हो जाने की सूचना मिलने पर वह दुकान पहुंचे। दीवार में नकब लगा मिला। उन्होंने अजगैन पुलिस को घटना की जानकारी दी। उप निरीक्षक विमलकांत गायल का मानना है कि प्रथम दृष्टया स्लैब के पास लगे नकब से शराब के गत्ते पार करना मुश्किल है। दुकान मालिक ने एक सेल्समैन को खुद का रिश्तेदार व दूसरे को सधीरा गांव का बताया है। आशंका है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की बिक्री पर रोक थी। ऐसे में ठेके से शराब की बिक्री कर स्टॉक मेनटेन करने के लिए इस तरह की कहानी गढ़ी गई है।