फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से सात लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नगदी और जेवर समेत सात लाख का माल पार कर दिया। परिजनों ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा कर शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

बांगरमऊ के बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तमोरिया बुजुर्ग (नौशहरा) गांव निवासी श्याम कुमार मंगलवार को खाना खाकर परिवार के साथ छत पर सोने चला गया। देर रात घर की पीछे से दीवार से अंदर दाखिल हुए चोराें ने अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर 45 हजार की नगदी व जेवर समेत पांच लाख का सामान पार कर दिया। सुबह श्याम कुमार कमरे का दरवाजा खुला व अंदर बक्सों के ताले टूटे देखकर सन्न रह गया। नगदी-जेवर गायब देख पत्नी नीलिमा रोने लगी। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। वहीं पाटन के बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर के मजरा अजबखेड़ा निवासी बाबू पासवान के घर मंगलवार रात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। कमरे में रखे बक्से उठाकर छत पर पहुंचे। चोरों ने छत में बक्सों की कुंडी तोड़कर उसमें रखी नगदी व जेवर समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। घटना के समय परिजन घर से बाहर सो रहे थे। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी कर रही है। सीओ बीघापुर कृपाशंकर ने बताया कि एसओ बिहार को गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें