बांगरमऊ। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवर व मोबाइल समेत चार लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।
नसीमगंज निवासी मनीष तिवारी के पिता जटाशंकर तिवारी का चार दिन पहले बीमारी से निधन हो गया था। नौभार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनीष सोमवार सुबह घर में ताला बंदकर परिवार के साथ पैतृक गांव वैरी रसूलपुर चला गया। मंगलवार सुबह घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाने पर अलमारी व बक्सों के ताले टूटे और नगदी-जेवर गायब देखे। मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर 1.25 लाख रुपये नकद, जेवर व दो मोबाइल समेत चार लाख का माल पार होने की बात कही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।