फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो शादी के दिन ही मर जाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि कि उसकी रिपोर्ट न दर्ज कर परियर चौकी इंचार्ज ने आरोपी से शिकायतीपत्र लेकर उसके ही परिजनों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर दी। पीड़िता ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को शिकायतीपत्र भेजा है। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती ने मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, महिला आयोग को भेजे पत्र में बताया कि 25 अप्रैल की रात गांव निवासी युवक छत के रास्ते घर में उतर आया और सोते में उसे दबोचकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पिता, चाचा और भाई दौड़े तो आरोपी कूद कर भाग गया। कूदने में उसे चोटें भी आईं। बाद में चाचा तहरीर लेकर परियर चौकी पहुंचा तो प्रभारी ने सुलह का दबाव बनाया। तैयार न होने पर आरोपी से प्रार्थनापत्र लेकर पिता, चाचा, भाई व बाबा के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर 25 से 28 अप्रैल तक कोतवाली में बैठाए रखा। 23 जून को उसकी बारात आनी है। यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई तो 23 जून को आत्मदाह कर लेगी। एएपसी शशिशेखर सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी के अनुसार मारपीट की घटना थी। उसकी रिपोर्ट दर्ज है। दुष्कर्म की कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें