फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्र्ताओं को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का पुतला फूंकना महंगा पड़ गया। उप निरीक्षक की तहरीर पर सात अज्ञात कार्यकर्ताओं पर धारा 144 व कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में संघ परिवार व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बड़ा चौराहा पर ममता बनर्जी का पुतला फूंका था। इस मामले में सदर चौकी प्रभारी केएन पांडेय ने सदर कोतवाली में सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी के अनुसार वह बुधवार को आरक्षी विमलेश व मुनीर के साथ बड़ा व सब्जी मंडी के पास कोरोना कर्फ्यू का पालन करा रहे थे। तभी बड़ा चौराहा पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी का पुतला फूंकने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जब पुतला फूंकने से रोकेने की कोशिश की। इसके बावजूद कार्यकर्ता पुतले को आग के हवाले कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें