फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की मौत, दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। गांव दरेहटा में घूरे के विवाद में हुई मारपीट में घायल किसान की सीएचसी में मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दंपती पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दरेहटा गांव निवासी बिल्लेश्वर (50) ने पड़ोसी गिरीश कुमार के दरवाजे घूरा डाल रखा था। अक्सर गिरीश हटाने का दबाव बनाता था। पूर्व में विवाद होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया था। राजस्व टीम ने बिल्लेश्वर को घूरा हटाने के लिए कहा था। उसने 40 साल से घूरा डालने का हवाला देकर राजस्व टीम की बात को नजर अंदाज कर दिया था। मंगलवार को इसी बात को लेकर गिरीश और बिल्लेश्वर में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि गिरीश ने अपनी पत्नी जनकदुलारी की मदद से बिल्लेश्वर पर डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया था। पुलिस ने उसे सीएचसी मौरावां में भर्ती कराया था। देर रात बिल्लेश्वर की मौत हो गई। मृतक के भाई रामबाबू ने गिरीश व जनकदुलारी को नामजद कर तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें