फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा गोदाम में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। छिपियाना स्थित कपड़ा गोदाम में इन्वर्टर की बैटरी में स्पार्किंग होने से आग लग गई। गोदाम से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय पर आग बुझाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

छिपियाना के ठिगरियनटोला निवासी मेसर्स नूर ट्रेडिंग कंपनी के कपड़ा गोदाम में सोमवार दोपहर इन्वर्टर की बैटरी में हुई स्पार्किंग से आग लग गई। इससे गोदाम धू-धूकर जल उठा। गली संकरी होने से दमकल गोदाम तक नहीं पहुंच सकी। बड़े पाइप के जरिए किसी तरह दमकल जवानाें ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि गोदाम में चादर, बेडशीट व मच्छरदानी के बंडल रखे थे। इसमें बेडशीट व चादर के अधिकतर बंडल बाहर निकाल लिए गए। मच्छरदानी के बंडल जल गए हैं। गोदाम मालिक बब्लू के अनुसार दमकल समय पर न पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें