फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री को चाकू मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। ग्राम चमियानी में निर्वतमान बीडीसी व पूर्व प्रमुख के परिजनों ने भाजपा जिला मंत्री को चाकू मारकर व उनके बडे़ भाई को पीटकर घायल कर दिया। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री रजनीश वर्मा के बड़े भाई अरविंद कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि शुक्रवार देर रात वह घर के बाहर सेनेटाइजेशन कर रहा था। तभी गांव निवासी पूर्व प्रमुख के परिजनों में अभिषेक व ऋषभ पहुंच गए और टिप्पडी करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पूर्व प्रमुख के परिवार के शिवकरन, रामकरन व निवर्तमान बीडीसी सुरेंद्र पटेल वहां पहुंच गए और दौड़ा लिया। उनके घर में घुसने पर पीछे से हमलावर भी घर में आ गए और बेरहमी से पीटा। छोटा भाई भाजपा जिला मंत्री रजनीश वर्मा बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। रजनीश के अनुसार आरोपी फर्जी मुकदमों में फंसाने की साजिश रच रहे है। सीओ रघुवीर सिंह ने कहा कि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें