फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे तीन किशोर, एक किशोरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। सेतुवाही गांव में बुधवार शाम गंगा नहाने गए चार किशोर डूब गए। खेत में काम कर रहे किसान ने शोर सुन तीन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक किशोर का पता नहीं चला। 20 घंटे बाद गुरुवार के डूबने वाली जगह से 500 मीटर दूर पर गोताखोरों ने किशोर के शव को बाहर निकाल लिया। शव देख परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

मनोज का 11 वर्षीय बेटा अमन निषाद बुधवार शाम अपनी 12 वर्षीय बहन सलोनी, पड़ोस के चेतराम की 13 वर्षीय बेटी शिवानी, कमलू के 13 वर्षीय बेटे शुभांशु के साथ घर से कुछ दूरी पर गंगा स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान अचानक पैर फैलने से चारों बच्चे गहराई में जाकर डूबने लगे। बच्चों का शोर सुन पास के तरबूज के खेत में मौजूद गांव के किसान सर्वेश निषाद ने छलांग लगा सलोनी, शिवानी व कमलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अमन का पता नहीं चल सका। परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कराई। नाव से जाल डालकर गोताखोरों ने घंटों अमन को खोजने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिल पाई। गुरुवार दोपहर बाद गोताखोरों ने अमन का शव बरामद कर लिया। शव देख परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गंगा के किनारे गड्ढे में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें