उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई।
हड़हा गांव निवासी फैज 19 पुत्र मेराज सदर कोतवाली के गदनखेड़ा चौराहा स्थित मोटर मार्केट में वाहनों की रिपेयरिंग का काम करता था। सोमवार को वह बाइक से सड़क पार करने लगा। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से वह उछलकर डिवाइडर के लोहे के एंगल से टकरा गया। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। (संवाद)