फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी और खेतों में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित क्रूड ऑयल फैक्टरी में आग से 20 लाख का सामान राख हो गया। बीघापुर और माखी थाना क्षेत्र में खेतों में आग से 42 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोनों जगहों पर दमकल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फसल नुकसान होने से किसान बेहाल हैं। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

सोनिक। क्रूड ऑयल बनाने वाले फैक्टरी श्रीजी ट्रेडिंग कार्पोरेशन में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख अफरातफरी मच गई। मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए। दमकल जवानाें ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ललित कुमार ने बताया कि आग से टैंकर, ट्रैक्टर व पाइप लाइन समेत लगभग 20 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि पड़ोस की जैविक खाद बनाने वाली फैक्टरी की चिमनी से निकली चिंगारी फैक्टरी में खड़े टैंकर पर गिरने से आग लगी है।
बीघापुर। ओसियां स्थित पेट्रोल पंप के पीछे व रेलवे स्टेशन बीघापुर के निकट विद्युत पोल में हुई स्पार्किंग से फसल में आग लग गई। आग से किसान विनोद कुमार, अशोक कुमार, अमरलाल, शैल कुमार, सीता देवी, कमलेश, सुंदारा, हरिश्चंद्र की फसल राख हुई है। लेखपाल सतीश कुमार ने बताया कि नौ किसानों की 12 बीघे फसल, किसान सीतादेवी की फसल व ट्यूबवेल में सिंचाई की 12 पाइप भी जल गए। रिपोर्ट तहसील मुख्यालय भेजी जा रही है। शीघ्र ही किसानों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

चकलवंशी। सदर तहसील के पूरा निस्फपंसारी के पटियारा हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास खेतों में शुक्रवार को आग लग गई। आग से धीरेंद्र, राम बालक रावत, रामचंद्र रावत, जगदीश, महीप सिंह, बलबीर सिंह, टिन्नी, जगदीश, व वीरेंद्र सिंह की 30 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें