नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला अपने चार साल के बेटे को पति के पास छोड़कर पड़ोस के गांव निवासी प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।
युवती का चार साल पहले अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से विवाह हुआ था। शादी के एक साल बाद बेटा हुआ। इसी दौरान पड़ोसी गांव निवासी युवक का महिला के घर आना जाना हो गया। दोनों में नजदीकी बढ़ी। कहा जा रहा है कि 16 नवंबर 2020 को दोनों ने छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली। गुरुवार रात पति खेत में थ्रेसरिंग कराने गया था। इसी दौरान मौका पाकर प्रेमी महिला के घर पहुंचा। गेहूं की मड़ाई कराने के बाद पति देर रात घर पहुंचा तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा। पति के मुताबिक युवक उसे चकमा देकर दीवार फांदकर भगा गया। शुक्रवार को पति ने अजगैन कोतवाली में तहरीर दी। एसआई विमलकांत गोयल ने महिला और उसके प्रेमी के परिजनों को बुलाया। महिला ने सभी के सामने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। वह अपने चार साल के बेटे को भी साथ ले जाने को तैयार नहीं हुई। कोर्ट मैरिज का प्रमाण देख पुलिस ने दोनों पक्षों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराकर महिला को प्रेमी के साथ जाने दिया। (संवाद)