सफीपुर/नवाबगंज। सफीपुर के ग्राम महमूदपुर के मजरा गोलेमऊ में 20 और नवाबगंज के जनसार में आठ बीघा फसल राख हो गई। राजस्व टीम ने नुकसान का आंकलन कर मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
ग्राम महमूदपुर के मजरा गोलेमऊ निवासी रामअवतार के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ मजदूर गेहूं की बाली भूनने लगे। आग से निकली चिंगारी पास के गेहूं के खेत तक पहुंच गई। आग ने रोशन नगर के रामकुमार, सुनीता, रजयपाल, कमलेश, रज्जन, चंद्रपाल, रामअवतार, शिवकुमार, कमलेश की 20 बीघा फसल राख हो गई। पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से आग पर काबू पाया। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से नुकसान का आंकलन कर क्षतिपूर्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उधर, नवाबगंज ब्लॉक के जनसार गांव में शुक्रवार को गेहूं के खेत में आग लग गई। गांव के मोहनलाल, रामनरेश, बुद्धू, जगन्नाथ, ओमप्रकाश समेत आठ किसानाें ने आग से आठ बीघा फसल नष्ट होने की बात कही है। क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है।