फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटके मिले तीन लोगों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अचलगंज में युवती व किसान और बांगरमऊ मेें छात्र के शव फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन

ग्राम अडे़रुवा गांव निवासी 40 वर्षीय किसान विनोद तिवारी का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। वह कानपुर में एक सब्जी मसाला कंपनी में सेल्समैन था और गांव में खेती भी करता था। पत्नी राधा, दो बेटे व एक बेटी का रोकर बुरा हाल है। घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की चर्चा है। ग्राम कुर्मापुर गांव निवासी मोतीलाल की 18 वर्षीय बेटी सन्नो का शव घर के अंदर लटकता मिला। पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है पर कारण स्पष्ट नहीं कर सका। बांगरमऊ के सरांय निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी अवधेश कुमार का 19 वर्षीय बेटा आदित्य गुप्ता इंटर का छात्र था। गुरुवार दोपहर उसका शव पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें