फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल और पेड़ जले

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। पुरवा के गांव भाऊमऊ में हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग पास के जंगल में फैल गई। इससे तीस बीघा क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ जल गए। दमकल के साथ किसानों ने पांच पंपसेट चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

निमैचा व भाऊमऊ गांव के बीच स्थित जंगल में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्कि ट से आग लग गई। हवा चलने के साथ जंगल में सूखे पेड़ होने से कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। किसान खेत पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। एक घंटे बाद पहुंची दमकल ने किसानों की मदद से आग बुझाई। इस दौरान भाऊमऊ निवासी सधन, रज्जन, हेमराज, सुरेश, पुत्तन, गुल्लू मनिहार, राजू मिश्रा, भुइयादीन, दिनेश, पुत्तीलाल यादव, ईश्वरदीन व सुरेश यादव की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। दोपहर एक बजे लगी आग को काबू करने में दमकल जवानों और किसानों को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
नवाबगंज/बीघापुर। दो स्थानों पर आग लगने से दो किसानों की एक-एक बीघा फसल जल गई। नवाबगंज के पाली गांव में वन विभाग के जंगल में आग लग गई। तेज हवा से लपटों ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पंपसेट की मदद से आग पर काबू पाया। दो घंटे बाद दमकल पहुंची। मुर्तजानगर निवासी किशन की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। बीघापुर तहसील क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से लगी आग से धर्मपाल की एक बीघा फसल जल गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें