फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन। चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए।
विज्ञापन

बारीथाना गांव के नयाखेड़ा निवासी रामसजीवन (45) पुत्र बसंत बुधवार 10 मार्च को लापता हो गया था। शाम तक घर न पहुंचने पर बेटे शिवशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर मदद मांगी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की थी। शनिवार को गांव के समीप कुएं में गांव के लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव की पहचान बेटे शिवशंकर ने पिता रामसजीवन के रूप में की। बेटे ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया पर मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की पुलिस से मांग की। सीओ एके राय ने बताया कि आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें