फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा समेत दो की मौत हो गई। हाईवे पर हादसे के कारण दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। दूसरे हादसे से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

कैथनखेड़ा गांव निवासी इंद्राणी(70) शुक्रवार सुबह गांव के सामने हाईवे पार कर अपने बेटे राजू राठौर की चाय की दुकान जा रही थी। इस दौरान एक कार ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे इंद्राणी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला और गुस्साए लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे दो घंटे तक लखनऊ तरफ का यातायात प्रभावित रहा।
दूसरी घटना में ठकुराइनखेड़ा गांव निवासी कैलाश (45) पुत्र रामलाल मौरंग गाड़ियों को खाली करने का काम करता था। शुक्रवार सुबह घर से पैदल जुनाबगंज के लिए निकला था। रास्ते में एक अन्य बाइक सवार साथी चौपई गांव निवासी सूरत (45) पुत्र नंदी मिल गया। उसकी बाइक में बैठकर दोनों लखनऊ की ओर चल दिए। तभी लालाखेड़ा मोड़ के पास मिट्टी लादकर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठे कैलाश की डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। सूरत गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक सूरत हेलमेट लगाए था। परिजन स्थानीय लोगों के साथ मिल कर हंगामा करते हुए लिंकमार्ग पर पहुंच गए। परिजन डीएम व एसपी को बुलाने की मांग करते हुए शव को सड़क पर रख प्रदर्शन करने लगे। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने समझाने का प्रयास किया। एसडीएम राजेश चौरसिया ने हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। एसडीएम पुरवा ने बताया कि दुर्घटना क्लेम दिलाने के साथ ही कृषि पट्टा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

नवाबगंज। मृतक कैलाश अपने पीछे पत्नी बिटान (42) के अलावा छवि (16), संध्या (15), शशि (13), राधा (11), अंकिता (5), अभिषेक (7) व अभिनव (2) को छोड़ गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कैलाश ही मजदूरी कर परिवार का पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के आगे अब जीविका का संकट खड़ा हो गया है। सात बच्चों की परवरिश व बेटी के विवाह की चुनौती अब बिटान के सामने आ खड़ी हुई है।
नवाबगंज। ग्रामीणों ने बताया कि लालाखेड़ा गांव में काफी समय से अवैध खनन चल रहा है। मिट्टी ले जाने के कारण रास्ता जर्जर व गड्ढायुक्त हो गया है। इससे वहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि मिट्टी खनन मामले की जांच के लिए लेखपाल को निर्देशित किया गया है। जांच में खनन अवैध मिला तो कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि मिट्टी खनन की अनुमति तीन मार्च तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें